पन्नों का चालान पेशरायपुर, 16,अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) से जुड़े कथित घोटाला मामले में एसीबी-ईओडब्लू ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में विस्तृत चालान पेश किया है। यह चालान 3500 पन्नों से अधिक का है, जिसे रायपुर स्थित एसीबी-ईओडब्लू के विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया।3जिन चार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है, उनमें अभिषेक कौशल, राकेश जैन, प्रिंस कोचर और कुंजल शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इससे पहले इस मामले में छह अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चालान पेश किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है।जांच एजेंसी के अनुसार, यह पूरा मामला सीजीएमएससी से जुड़े अनुबंधों, सप्लाई व्यवस्था और कंपनियों के माध्यम से किए गए वित्तीय लेनदेन में अनियमितताओं से जुड़ा है। पेश किए गए चालान में दस्तावेज, गवाहों के बयान और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट शामिल की गई है।बताया जा रहा है कि अभिषेक कौशल ‘रिकॉर्डर्स मेडिकेयर सिस्टम प्रा. लि.Ó का संचालक है और टेंडर व सप्लाई प्रक्रिया में उसकी भूमिका रही है। वहीं राकेश जैन ‘शारदा इंडस्ट्रीजÓ का मालिक है। प्रिंस कोचर कंपनी में लायजिंग ऑफिसर के तौर पर कार्यरत था और उसका संबंध अन्य आरोपियों से भी बताया जा रहा है। कुंजल शर्मा ‘डायसिस डायग्नोस्टिक इंडिया प्रा. लि.Ó में मार्केटिंग हेड के रूप में कार्य कर चुका है।एसीबी-ईओडब्लू अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनका विश्लेषण जारी है।सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां या नए खुलासे हो सकते हैं।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

