कोंडागांव,16अप्रैल (आरएनएस)। जिला कोंडागांव में उद्यान विभाग के अंतर्गत स्थापित विभिन्न रोपणियों में स्थित आम, लीची, कटहल, नारियल, चीकू एवं अन्य फल वृक्षों के फलबहार की नीलामी निर्धारित तिथियों में की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता संबंधित रोपणियों में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार शा. उ. रो. कोपाबेड़ा, विकासखंड कोंडागांव – 22 अप्रैल 2026, समय दोपहर 12:00 बजे, शा. उ. रो. फरसगांव, विकासखंड फरसगांव – 23 अप्रैल 2026, समय प्रात: 11:00 बजे, शा. उ. रो. अड़ेगा, विकासखंड केशकाल – 24 अप्रैल 2026, समय दोपहर 3:00 बजे और शा. उ. रो. टेटरसा, विकासखंड बड़ेराजपुर – 25 अप्रैल 2026, समय दोपहर 12:00 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी तिथि से पूर्व कार्यालयीन समय में संबंधित बगीचों का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने हेतु प्रत्येक बोलीदाता को पहचान के लिए आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र के साथ 5000 रुपये की अमानत राशि जमा करनी होगी। नीलामी प्रक्रिया शासकीय निर्धारित दर (अपसेट प्राइस) से प्रारंभ होगी। नीलामी पूर्ण होने के उपरांत सफल बोलीदाता को नीलामी राशि का 50 प्रतिशत तत्काल जमा करना अनिवार्य होगा। शेष राशि नियमानुसार जमा करनी होगी। नीलामी उपरांत फलोद्यानों के रख-रखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित क्रेता की होगी। उक्त नीलामी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाग लेने हेतु आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

