कोण्डागांव,16 अप्रैल (आरएनएस)। स्वस्थ बस्तर के अंतर्गत प्रत्येक वर्ग एवं सभी आयु समूह के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। इस उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कार्यालय केशकाल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।एसडीएम आकांक्षा नायक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर आएं तो उन्हें सहयोग प्रदान करें तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

