मुंगेली/लोरमी , 17 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्रमांक 5 में एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवकुमार खत्री के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उसका शव उसके ही बेडरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

