बालोद , 17 अप्रैल (आरएनएस)। बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के चिल्हाटीखुर्द गांव में एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने पहले गांव के मवेशियों पर हमला किया और फिर राहगीरों को निशाना बनाया। इसी दौरान गांव में खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि कुत्ते ने बच्चे को करीब 17 जगहों पर काटा, जिससे उसकी हालत चिंताजनक हो गई। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल बन गया था।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अंतत: पागल कुत्ते को घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। फिलहाल घायल बच्चे का इलाज जारी है और गांव में इस घटना के बाद डर का माहौल बना हुआ है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

