नईदिल्ली, 17 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 50 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। इस बीच उन्होंने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला। आइए उनकी पारी और आईपीएल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
मुंबई इंडियंस ने जब 12 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब धीर क्रीज पर आए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 10 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदान मिला। मार्को जानसेन की गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उनका कैच छोड़ा। इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 31 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
अपनी इस पारी के दौरान धीर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे किए। उनके नाम अब 52 मैचों की 46 पारियों में 25.97 की औसत से कुल 1,013 रन हो गए हैं। यह टी-20 क्रिकेट में उनका चौथा अर्धशतक रहा। धीर अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। धीर ने अपने आईपीएल करियर में 28 मैचों की 27 पारियों में 175.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 501 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 195/6 का स्कोर बनाया। मुंबई इंडियंस से क्विंटन डिकॉक ने शतक (112*) लगाया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

