दुर्ग 18 अप्रैल (आरएनएस) पद्मनाभपुर में प्रेम संबंध के शक ने एक और जिंदगी निगल ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, 17 अप्रैल 2026 को एक युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही थाना पद्मनाभपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई, टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल सुभाष नगर स्थित किराये के मकान को सील कर जांच शुरू की और हर एंगल से साक्ष्य जुटाए, जांच की परतें खुलीं तो सामने आया चौंकाने वाला सच—आरोपी कार्तिक राम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी देंगरापार जिला बालोद अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी खैरागढ़ को पुलगांव के किराये के कमरे से अपने सुभाष नगर स्थित कमरे में लेकर आया था, दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था लेकिन उसी रिश्ते में शक और विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, बहस बढ़ी और गुस्से में आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी, घटना के बाद मामला छुपाने की कोशिश हुई लेकिन पुलिस की तेजी और सटीक जांच ने सारा खेल खोल दिया, घटनास्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य जब्त किए गए, आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है, पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की विस्तृत विवेचना कर रही है, इस कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ की सक्रियता और साक्ष्य संकलन की भूमिका अहम रही, दुर्ग पुलिस ने साफ अपील की है कि किसी भी व्यक्तिगत विवाद या मानसिक तनाव में कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें—क्योंकि एक पल का गुस्सा, जिंदगी भर की सजा बन सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

