रायपुर 18 अप्रैल (आरएनएस)-देवभोग मार्ग पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस ऑपरेटरों पर आखिरकार पुलिस का डंडा चला और सड़क पर चलती ‘ओवरलोड मौत की सवारी’ पर लगाम कस दी गई, गरियाबंद यातायात पुलिस ने शिकायतों के अंबार के बीच स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया और मौके पर ही नियम तोड़ती बसों की हकीकत सामने आ गई, जांच में पाया गया कि कई बसें तय क्षमता से कहीं ज्यादा यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रही थीं, न सिर्फ ओवर सीट बल्कि परमिट नियमों की भी खुली धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, कुछ बसें अपने निर्धारित रूट और टाइम टेबल से हटकर मनमानी तरीके से चल रही थीं, जो सीधे-सीधे मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन है, गरियाबंद यातायात पुलिस ने बिना देरी किए एक्शन मोड में आते हुए 4 बसों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की और कुल 6 बसों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान काटते हुए 22,100 रुपये की वसूली की गई, यह कार्रवाई उन लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई जिनमें बस ऑपरेटरों पर यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर ओवर कैपेसिटी में संचालन करने के आरोप थे, पुलिस अधीक्षक ने साफ चेतावनी दी है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने से बचें और किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, क्योंकि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है और अब पुलिस ने साफ कर दिया है—नियम तोड़ोगे तो सीधा चालान नहीं, कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

