रायपुर 18 अप्रैल (आरएनएस) खमतराई इलाके में कंपनी के भरोसे को ही कर्मचारियों ने चकनाचूर कर दिया, जहां लाखों रुपए के मोटर पार्ट्स बेचकर गबन करने का बड़ा खेल सामने आया और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया, मामला रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है जो धनेली रोड रावांभाठा मेटल पार्क में संचालित होती है, यहां मैनेजर अंकुर जिंदल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उत्कर्ष मंडल, हर्ष साहू, चेतन साहू, कुलदीपक साहू और लक्ष्मण साहू ने मिलकर सितंबर 2025 से 12 अप्रैल 2026 के बीच सुनियोजित तरीके से कंपनी के मोटर पार्ट्स का गबन कर लिया जिसकी कुल कीमत 6,82,309.79 रुपए आंकी गई, शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/26 के तहत धारा 316(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मयंक गुर्जर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, इसके बाद खमतराई थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए टीम गठित की, प्रार्थी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को समझा और फिर आरोपियों की तलाश शुरू की, लगातार दबिश और पतासाजी के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया, पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुलासा हुआ कि कंपनी के अंदर से ही माल निकालकर बेचा जा रहा था, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपए नगद भी बरामद किए, गिरफ्तार आरोपियों में उत्कर्ष मण्डल पिता अमीय मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी राजनगर थाना राजनगर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश हाल पता धनेली हर्षवर्धन वर्मा के मकान में किराए से रहना थाना धरसींवा जिला रायपुर तथा कुलदीपक साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कुकरा आरंग थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर हाल पता खमतराई थाना खमतराई रायपुर शामिल हैं, वहीं इस पूरे गबन कांड में शामिल अन्य आरोपी हर्ष साहू, चेतन साहू और लक्ष्मण साहू अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की बात कही जा रही है, यह मामला साफ करता है कि जब भरोसे के अंदर ही सेंध लगती है तो नुकसान कई गुना बड़ा होता है—और ऐसे गुनाह ज्यादा दिन छिपते नहीं, कानून आखिरकार दरवाजे तक पहुंच ही जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

