रुड़की,18 अपै्रल (आरएनएस)। गन्ना विकास समिति में चार बाबू को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया है। वहीं गन्ना विकास परिषद के गन्ना सुपरवाइजर ने खाद बांटने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते गन्ना समिति को अपने यहां से रिलीव किए गए कर्मचारियों को बुलाकर ही खाद वितरित करनी पड़ रही है। गन्ना विकास समिति लक्सर के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि इस समय गन्ना विकास समिति में चार बाबू तैनात हैं। जिनमें से कौशल बाबू की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है। इसके अलावा मोहित चौधरी स्थापना का कार्य देख रहा है। जबकि विपिन द्वारा अकाउंट का कार्य देखा जा रहा है और पवन द्वारा मेंबरशिप का कार्य किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

