कोरबा 19 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। “सजग कोरबा दृ सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 17 अप्रैल को चलाए गए विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा खासतौर पर उन वाहन चालकों पर नजर रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चला रहे थे। जांच के दौरान कई ऐसे चालक पाए गए, जिनकी लापरवाही आमजन के लिए खतरा बन सकती थी।
नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस:-कोरबा पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नियम तोडऩे वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
लाइसेंस होगा निलंबित:-धारा 185 के तहत जिन चालकों पर कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए त्ज्व् को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि आगे नियमानुसार कार्रवाई हो सके।
जागरूकता पर भी जोर:-अभियान के दौरान पुलिस ने केवल कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए भी जागरूक किया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

