रामानुजगंज, 19 अप्रैल (आरएनएस)। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस को नई मजबूती देते हुए ग्राम भाला निवासी युवा नेता नीरज गुप्ता को युवा कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश प्रभारी की सहमति से की गई है।
नीरज गुप्ता लंबे समय से छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने एनएसयूआई के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की और बाद में युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में भाग लिया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति के बाद नीरज गुप्ता ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा टी. एस. सिंह देव और आदित्य शरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
नीरज गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा, यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव तक युवा कांग्रेस का विस्तार करूंगा। हमारी प्राथमिकता युवाओं को जोडऩा, उनकी समस्याओं को उठाना और कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाना रहेगा। हम जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करेंगे और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा, ताकि संगठन मजबूत होकर जनता की आवाज बन सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

