दुर्ग 19 अप्रैल (आरएनएस) सुपेला इलाके में एक सेंट्रो कार अचानक पुलिस की नजर में आई और कुछ ही मिनटों में खुल गया नशे का पूरा खेल, ऑपरेशन विश्वास के तहत मिली पुख्ता मुखबिर सूचना ने पुलिस को सीधे जुनवानी के इमली तालाब तक पहुंचाया जहां एक व्यक्ति कार में गांजा रखकर बेचने की फिराक में था, 19 अप्रैल 2026 को चौकी स्मृति नगर पुलिस ने बिना समय गंवाए घेराबंदी की, मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को दबोच लिया, तलाशी शुरू हुई तो कार और आरोपी के कब्जे से 2.185 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, आरोपी अश्वनी कुमार प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी आर्य नगर कोहका दुर्ग को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, यही नहीं पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल सेंट्रो कार क्रमांक CG 04 B 9230 और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त किया, कुल जब्ती की कीमत करीब 1,71,050 रुपये आंकी गई, पूछताछ में साफ हुआ कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के लिए गांजा बेच रहा था, थाना सुपेला में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, सविन्दर सिंह और उमेश साहू की अहम भूमिका रही, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे का कारोबार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी इसमें शामिल होगा वह सीधे कानून के शिकंजे में आएगा—क्योंकि ऑपरेशन विश्वास अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ सख्त वार का प्रतीक बन चुका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

