दुर्ग 19 अप्रैल (आरएनएस) वैशालीनगर इलाके में अंकों के खेल के नाम पर चल रहे सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस ने एक और बड़ा वार किया है, जवाहर नगर पुलिया के पास शुरू हुए इस पूरे खुलासे में अब तक का सबसे अहम लिंक सामने आया जब पूर्व में पकड़े गए आरोपी की कड़ी से जुड़े संतोष शर्मा उर्फ संतन को पुलिस ने दबोच लिया, 17 अप्रैल 2026 को मिली मुखबिर सूचना पर पुलिस ने पहले मौके पर घेराबंदी कर सट्टा खेल रहे गिरोह का पर्दाफाश किया था और उसी प्रकरण की गहराई से जांच करते हुए 19 अप्रैल को इस दूसरे आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया, आरोपी उम्र 40 वर्ष निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर थाना जामुल को विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6 मोबाइल फोन जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है, जांच में सामने आया कि आरोपी कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध कमाई कर रहा था और पूरे नेटवर्क का हिस्सा बना हुआ था, थाना वैशालीनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, पुलिस अब इस सट्टा रैकेट के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि इसके पीछे छिपे बड़े खिलाड़ियों तक पहुंचा जा सके, इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, उप निरीक्षक रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक कपिल चौधरी, रवि कुमार और टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सट्टा चाहे ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, अब किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा—क्योंकि एक क्लिक या एक नंबर की लालच, जिंदगी को सीधे अपराध की लाइन में खड़ा कर देती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

