राजनांदगांव 19 अप्रैल (आरएनएस) बोरतलाव में एक पड़ोसी विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया जब देर रात एक युवक धारदार चाकू लेकर घर में घुस गया और परिवार को डराने लगा, 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे प्रार्थी जशवंत गावडे अपने घर के बाहर थे तभी पड़ोस में रहने वाला सुकलाल नेताम पिता स्वर्गीय पवार सिंह नेताम निवासी बोरतलाव गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचा और हाथ में चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देने लगा, स्थिति बिगड़ती देख प्रार्थी घर के अंदर भागा लेकिन आरोपी वहीं नहीं रुका, वह चाकू लेकर उसके पीछे घर के भीतर घुस गया और दहशत फैलाने लगा, घटना की शिकायत मिलते ही थाना बोरतलाव पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और अपराध क्रमांक 24/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 333, 331(6) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू की, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और अनुविभागीय अधिकारी केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, दबिश के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया, पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया, इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गोकुल सोनकर सहित पुलिस टीम के आरक्षक 268 और 1027 की अहम भूमिका रही, पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि इलाके में डर फैलाने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी—क्योंकि एक चाकू का आतंक पूरे समाज की शांति नहीं छीन सकता।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

