रायगढ़ 19 अप्रैल (आरएनएस) चक्रधरनगर में एक रिश्ते का टूटना इतना भारी पड़ा कि एक युवती ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली, लेकिन मर्ग जांच ने इस दर्दनाक मौत के पीछे छिपा सच उजागर कर दिया और पुलिस ने आरोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, मामला 29 वर्षीय युवती की आत्महत्या से जुड़ा है जिसने 9 सितंबर 2025 को अपने घर में जहर सेवन कर जान दे दी थी, उस वक्त यह मामला सिर्फ आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन पुलिस की गहन जांच ने इसे एक संगीन अपराध में बदल दिया, जांच में सामने आया कि युवती का विवाह मई 2025 में केशव पटेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम चुहकीमाल थाना छाल से तय हुआ था और दिसंबर में शादी होनी थी, लेकिन शादी से ठीक पहले युवती को पता चला कि उसका मंगेतर किसी अन्य युवती के साथ संबंध में है और उसी से विवाह करना चाहता है, इसके बाद आरोपी द्वारा लगातार फोन कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा, धोखे और तनाव से टूट चुकी युवती ने आखिरकार जहर सेवन कर लिया, इतना ही नहीं जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से शादी कर ली जिससे उसका संबंध था, पुलिस ने परिजनों और पंचों के बयान, तकनीकी साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट पाया कि आरोपी की प्रताड़ना और व्यवहार ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया, इसी आधार पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और 17 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने युवती से विवाह तय होने और दूसरी युवती से संबंध होने की बात स्वीकार की, पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड भी जब्त किया और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू और टीम की अहम भूमिका रही, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी—क्योंकि भरोसे के नाम पर किया गया धोखा कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी सजा बन जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

