गिधपुरी 19 अप्रैल (आरएनएस) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया, लेकिन पुलिस की त्वरित जांच ने पूरे मामले का सच सामने ला दिया और साफ कर दिया कि इसमें किसी भी प्रकार की साजिश या आपराधिक घटना नहीं है, 19 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5:15 बजे व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक जैतखाम के टूटने का दृश्य दिखाया गया, वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर वासनिक, थाना प्रभारी उनेश देशमुख और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बारीकी से जांच की और पाया कि जैतखाम काफी पुराना था और पतली लकड़ी से बना हुआ था, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तेज हवा या बंदर के कूदने जैसी प्राकृतिक वजहों से यह टूट गया, आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में भी यही बात सामने आई कि सुबह तक जैतखाम सुरक्षित था और अचानक तेज हवा चलने की स्थिति बनी थी, पुलिस ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में पंचनामा भी तैयार किया और पूरे मामले को स्पष्ट किया, इसके साथ ही पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि इस घटना को लेकर कोई भी भ्रामक जानकारी, भड़काऊ बयान या वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश न करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी—क्योंकि अफवाह की एक चिंगारी, बेवजह बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है।


