०चौपाटी में व्यवस्थापन होने से 60 परिवारों को मिला स्थायी रोजग़ार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
कवधा,19 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने राशि 64 लाख 34 हज़ार की लागत से सर्वसुविधायुक्त चौपाटी का निर्माण किया गया है। इस नव निर्मित चौपाटी में शहर के 60 फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान प्रदान किया गया।नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की कवर्धा विधायक एवं छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मंशानुरूप छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई गई, जिससे सभी पात्र विक्रेताओं को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किया जा सका।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में अव्यवस्थित रूप से फैल रहे फुटपाथ व्यापार को एक व्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। चौपाटी में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी। इस पहल से जहां एक ओर शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर फुटपाथ विक्रेताओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा। स्फुटपाथ विक्रेताओ ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।एक ही स्थान पर मिलेगा हर प्रकार का व्यंजननव निर्मित चौपाटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। इससे न केवल लोगों को विविध खान-पान का आनंद मिलेगा, बल्कि यह स्थान शहर के लिए एक नया फूड हब बनकर उभरेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

