०ट्रैफिक उल्लंघन पर लगभग 177 प्रकरण और 2 लाख 23 हजार का जुर्माना वसूल
सारंगढ़ बिलाईगढ़,19 अप्रैल (आरएनएस) । ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले और सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े किये वाहनों, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर विगत 28 मार्च से 18 अप्रैल तक यातायात दल द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 177 प्रकरण दर्ज कर 2 लाख 23 हजार 900 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे। दल के कार्य से साबित हो रहा है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में यातायात नियमों का पालन करें या जुर्माना के लिए तैयार रहें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

