० नगर निगम प्रशासन ने एजेंसियों से बुलाए टेंडर =
जगदलपुर,19 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा निगम के स्वामित्व के भवनों की छतों पर एलईडी बोर्ड स्थापित कर विज्ञापन प्रदर्शन करने हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा बंद लिफाफा पद्धति से आमंत्रित की गईं है। निविदा प्रपत्र 15 अप्रैल से 5 मई तक कार्यालयीन समय में कार्यालय के राजस्व शाखा में प्राप्त किए जा सकते हैं। रुचि की अभिव्यक्तिके तहत 8 मई को अपरान्ह 4 तक केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से बंद लिफाफा पद्धति के आधार पर आमंत्रित है। प्राप्त निविदाओं को 8 मई को शाम 5 बजे निविदाकारों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा। एलईडी बोर्ड स्थापित कर विज्ञापन का प्रदर्शन नया बस स्टैंड टर्मिनल बिल्डिंग एवं उक्त परिसर में अन्य कॉम्प्लेक्सो के ऊपर कुल 3 नग, सिटी ग्राउंड मुख्य मार्ग पर स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के ऊपर 2 नग, न्यू नरेंद्र टॉकीज के सामने निगम स्वामित्व के कॉम्प्लेक्स के ऊपर 1 नग, गीदम रोड में स्थित महात्मा गांधी स्कूल के पास सुलभ शौचालय के ऊपर 1 नग, स्विमिंग पूल चौपाटी मुख्य द्वार पर स्थित 6 दुकानों के ऊपर 1 नग, स्विमिंग पूल परिसर में स्थित फूड कोर्ट के ऊपर 1 नग, नगरगुड़ी भवन के ऊपर 1 नग, टेकरी वाले हनुमान मंदिर के पास फुल दुकानों की छत पर 1 नग एवं दलपत सागर आईलैंड के समीप शुलभ शौचालय की छत पर 1 नग एलईडी विज्ञापन बोर्ड का प्रदर्शन किया जाना है। एलईडी बोर्ड की साइज 10 गुना 8 वर्ग फीट से अधिकतम 12गुना 8 वर्ग फीट होगी। एलइडी बोर्ड पर विज्ञापन का अधिकार के लिए ऑफर 01 वर्ष हेतु आमंत्रित है। परंतु एजेंसी का विज्ञापन करने का अधिकार अधिकतम 5 वर्ष का होगा जिसमें प्रत्येक वर्ष में ऑफर दर में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी इस प्रकार कुल 4 बार 10-10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। विज्ञापन प्रदर्शन सरकारी ऑफसेट दर प्रति वर्गफीट प्रतिवर्ष 1400 रुपए मात्र, धरोहर राशि प्रति एलईडी बोर्ड हेतु 1 लाख रूपये, संचालन के अवधि 5 वर्ष एवं रुचि की अभिव्यक्ति प्रपत्र फार्म की कीमत 5000 रूपये रखी गई है।अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय पर राजस्व एवं बाजार शाखा में तथा निगम की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। यह टेंडर प्रक्रिया संजय पांडे महापौर एवं संग्राम सिंह राणा राजस्व सभापति के निर्देश तथा आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

