बाराबंकी 19 अप्रैल (आरएनएस)। मेरा युवा भारत बाराबंकी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विकासखंड मसौली के ग्राम पंचायत चंदवारा के आंबेडकर पार्क में ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य की उपस्थिति में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा एवं परिवेश की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण की गई। सभी के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात विकासखंड बनीकोडर में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय सनोली के प्रधानाचार्य कामना सिंह के सहयोग से कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। प्रधानाचार्य, जिला युवा अधिकारी एवं सभी के द्वारा उद्देशिका पढ़कर हस्ताक्षर भी किए गए एवं शपथ भी लिए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं माई भारत बाराबंकी के एमटीएस राम सिंह, युवा मंडल के अध्यक्ष सुरजीत, विवेक यादव, रामरूप एवं आय सदस्यों की उपस्थिति रही। युवाओं को माई भारत टी-शर्ट, कैप एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

