सद्दीपुर के द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव
बाराबंकी 19 अप्रैल (आरएनएस)। देवा कोतवाली क्षेत्र के सद्दीपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार रात वार्षिकोत्सव और परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल और डस्ब् अंगद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित यह कॉलेज क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने जोर दिया कि अब क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एमएलसी अंगद सिंह ने बताया कि द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज अपनी जैदपुर (मुख्य शाखा) से लेकर सद्दीपुर शाखा तक बेहतर शिक्षा के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जिला और प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान, कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि विद्यालय को वर्ष 2026 में भारतीय शिक्षा बोर्ड (राष्ट्रीय बोर्ड) से इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) की मान्यता प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा को और प्रभावी बनाने का पूरा प्रयास करेगा, ताकि यहां से शिक्षित होकर निकलने वाले बच्चे जीवन में सफल हों। इस कार्यक्रम में प्रबंधक कुमकुम वर्मा, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार वर्मा (मुख्य शाखा), प्रधानाचार्य मनु पटेल (सदरुद्दीनपुर शाखा), कोऑर्डिनेटर चंदा पाठक, सीमा जायसवाल, शालिनी मिश्रा, विजय कुमार, पवन वर्मा, गिरीश वर्मा और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, क्षेत्र के प्रमुख ग्रामों के प्रधान, चमन मिश्रा, अशरफ जी सहित अन्य पत्रकार, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

