रायगढ़ 19 अप्रैल (आरएनएस) अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ रेड से पूरा नेटवर्क हिल गया, 18 और 19 अप्रैल को एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत चक्रधरनगर, पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने संयुक्त रणनीति के साथ कार्रवाई की और ताड़ी व महुआ शराब के अवैध धंधे को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टारपाली में मुखबिर की सूचना पर फरवतालू कनकटी (52 वर्ष) निवासी तेलंगाना हाल मुकाम टारपाली को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 40 लीटर ताड़ी बरामद हुई और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, वहीं पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बंजारी मंदिर के पास जंगल ढलान पर ग्राहक का इंतजार कर रहे श्याम उर्फ शुभ्रम कसेर (27 वर्ष) निवासी उज्जवलपुर को दबोचा गया जिसके पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई और उसी धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा गया, उधर लैलूंगा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने दो अलग-अलग रेड में सहदेव पहाड़ी कोरवा (62 वर्ष) से 7 लीटर और दिपेश कुमार चक्रवर्ती (25 वर्ष) से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने न केवल 77 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की बल्कि साफ संदेश भी दे दिया कि अब गांव-गांव और जंगल-जंगल में छिपे अवैध धंधों पर पुलिस की नजर है, लगातार मिल रही सूचनाओं, मुखबिर नेटवर्क और त्वरित रेड से यह अभियान और तेज किया जा रहा है, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा है कि नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही आम नागरिकोंहै से अपील की गई है कि आसपास चल रहे ऐसे धंधों की तुरंत सूचना दें—क्योंकि अब पुलिस का हर वार सीधा और असरदार है,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

