रायपुर 19 अप्रैल (आरएनएस) रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और खाने की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन देखने को मिला जब दुर्ग स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने अचानक अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों और अनाधिकृत वेंडिंग करने वालों पर शिकंजा कस दिया, कार्रवाई के दौरान टीम ने स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच की और नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही पकड़कर दंडित किया, इस पूरी कार्रवाई में रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं 144, 145 बी, 145 और 147 के तहत कुल 16 लोगों पर केस दर्ज किया गया, वहीं बिना टिकट यात्रा कर रहे 59 यात्रियों, 15 अनियमित टिकट वालों और 2 बिना बुक किए सामान ले जाने वालों से कुल 49,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया, यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह के नेतृत्व में 4 वाणिज्य निरीक्षकों और 2 टीटीई स्टाफ की टीम द्वारा चलाया गया, इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद स्टॉल्स में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की गई ताकि यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सके, लेकिन जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पैंट्रीकार में पेस्ट कंट्रोल के बाद भी कॉकरोच पाए गए जिससे स्वच्छता पर सवाल खड़े हो गए, रेलवे प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और यात्रियों से अपील की है कि वे केवल वैध टिकट के साथ यात्रा करें और अधिकृत विक्रेताओं से ही सामान खरीदें, किसी भी परेशानी की स्थिति में 139 या रेल मदद का उपयोग करें,


