दुर्ग, 20 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के छातागढ़ क्षेत्र स्थित शिवनाथ नदी में रविवार, 19 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नदी में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ को अलर्ट किया गया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के प्रभारी धनीराम यादव, ईश्वर खरे सहित अन्य जवानों ने गहन खोजबीन और डिप डाइविंग के जरिए दोनों युवकों को तलाशने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिए। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद फैजल, पिता मोहम्मद इकबाल तथा 13 वर्षीय मोहम्मद ईशांत, पिता मोहम्मद जाकिर, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग के रूप में हुई है।
रेस्क्यू अभियान में राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप, आशीष, थानेश्वर, दिनेश, विनय, महेश, हेमराज, चंदू और भानु सहित टीम के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0000
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

