कोरबा 20 अप्रैल (आरएनएस)। रविवार देर शाम मौसम ने एकाएक करवट बदली और तेज आंधी-तूफान शुरू होने के साथ बारिश भी हुई। आंधी तूफान के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ तो वहीं यह आंधी एक बड़े दुर्घटना की वजह भी बन गई।
बताया गया कि जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग में संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। मकान के तीसरी मंजिल में बनी बिलकुल नई दीवार गत रात करीब 8.30 से 9 बजे के मध्य चले तेज आंधी के दौरान भरभरा कर पड़ोसी अजय धनवार के घर के ऊपर जा गिरी। अजय घर का छप्पर टूट गया और पूरा ईंट मलबा घर के अंदर सो रहे अजय धनवार, उसकी पत्नी और बच्चे के ऊपर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ हुए हादसे का शोर सुनकर आसपास के लोग अपने घर से बाहर निकले तो नजारा देख दहल उठे। मोहल्लेवासियों की मदद से तीनों को मलबे से निकाल कर कोरबा अस्पताल लाया गया। मकान अंदर रखे स्कूटी वाहन, बर्तन, बिस्तर इत्यादि अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि संतोष वर्मा स्वयं अस्पताल में मौजूद है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

