रायपुर, 20 अप्रैल (आरएनएस)। गाड़ी संख्या 02810 खडग़पुर -छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 20 अप्रैल 2026 को खडग़पुर से 19:30 बजे रवाना होकर टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला झारसुगुड़ा होते हुए 02.25 बजे रायगढ़, 3.25 बजे बिलासपुर, 5:05 बजे रायपुर, 6:10 बजे दुर्ग, 7:30 बजे गोंदिया, 10:00 बजे नागपुर होते हुए बडनेरा अकोला, भुसावल के रास्ते छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 23.45 बजे पहुंचेगी
इस स्पेशल गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान, 01 एसी थ्री-टियर सहित कुल 18 (ढ्ढष्टस्न) कोच शामिल हैं।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

