सरगुजा 20 अप्रैल (आरएनएस)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर-चिरमिरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई।
हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है।
सूचना मिलते ही बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

