०706 पदों के लिए कई निजी कंपनियाँ होंगी शामिल
०12वीं, स्नातक, आईटीआई पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
गरियाबंद, 20 अप्रैल (आरएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा 29 अप्रैल को रिक्त पदों में भर्ती की जाएगी। इनमें इसाफ स्वश्राया मल्टीस्टेट एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड रायपुर, श्री क्वालिटी सर्विस पुणे, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसलटेंट दुर्ग एवं सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस भिलाई दुर्ग, फायर सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट भिलाई दुर्ग से प्राप्त रिक्त पद पर कस्टमर सर्विस ऑफिसर, ब्रांच फाइनेंस ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, ऑफिसर, क्वीलिटी इंस्पेक्टर, प्रोडक्शन फार्मिंग, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, सिक्योरिटी ट्रेनर, मार्केटिंग मैनेजर, स्पेशल गार्ड, फायरमैन, फूड पैकेजिंग, ड्राइवर, वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयरटेकर की कुल 706 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बुधवार 29 अप्रैल को प्रात: 10:00 बजे से 3:00 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक जो न्यूनतम योग्यता 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई पास है। अपने दो पासवर्ड साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठा सकते है। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने की इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। रोजगार मेला के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 में
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

