०अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
०कलेक्टर संबित मिश्रा ने भी स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी दर्ज की
बीजापुर,20 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। कलेक्टर संबित मिश्रा ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की।कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले वासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी जानकारी स्वयं भरकर जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है। स्व-गणना के लिए ह्यद्गse.census.gov.in पोर्टल पर जाकर आसानी से विवरण भरा जा सकता है।कलेक्टर ने कहा है कि यह पहल जनगणना प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और अधिक विश्वनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे लोग अपनी सही और पूरी जानकारी स्वयं साझा कर सकेंगे। स्व-गणना अवधि समाप्त होने के बाद, 1 मई से 30 मई तक जनगणना टीम घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्रित करेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

