०भोथली विद्यालय के विद्यार्थियों ने जाना नए कोर्स व दर्शनीय स्थल को- उपाध्याय
धमतरी,20 अप्रैल (आरएनएस)। उच्च शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण व नए कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के कक्षा 12वीं के 24 विद्यार्थियों को दावड़ा यूनिवर्सिटी अभनपुर रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया तथा वहां के नए-नए कोर्स फॉरेंसिक साइंस, बी ए एलएलबी ,ए आई, फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर, विभिन्न लैब ,फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी व लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया। व विस्तृत जानकारियां दी गई विद्यालय के प्राचार्य एल के उपाध्याय ,रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू व्याख्याता, डॉ. मंजूषा साहू, जय प्रकाश साहू के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर अतीत स्थल राजिम के मंदिरों का भी भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त की गई तथा भ्रमण से प्रभावित होकर प्राचार्य और व्याख्याता गणों को शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह डायरी से दावड़ा यूनिवर्सिटी के प्रबंधक तुलसीदास,प्रेमदीप ,सोनाली, दुष्यंत शर्मा,राजकमल साहू, इमेश कुमार, हेमलता ,सपना यादव आदि ने सम्मानित किया। विद्यार्थी भ्रमण से नए-नए कोर्स व उसकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर काफी प्रसन्न हुए ।कुशाग्र साहू ,इंद्रपाल, भूपेश ,खुशाल सेन ,पवन राज, शेष पटेल, रूपेंद्र ,नंदलाल, यूरेखा, ललिता ,योगमाया, तनुजा, नमिता ,दीप्ति, शशि, वर्षा, वंदना, पूनम, कुसुम लता ,आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

