०भविष्य में भी ऐसे आयोजन करवाए जाएं: एसपी
जगदलपुर,20 अप्रैल (आरएनएस)। द चेस नेशन द्वारा निर्मल विद्यालय में आयोजित शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, सुकमा, कोंटा, कोंडागांव और बीजापुर सहित विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को और भी प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया।ओपन वर्ग में सालिक नवाज़ मणिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ?11000 का नगद पुरस्कार प्राप्त किया । रूपेश कुमार मिश्रा(?7500) द्वितीय तथा यशद बंबेश्वर(?5100) तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा टॉप 10 में मयंक सोनारे, खिलेंद्र साहू, सागर बघेल, रूपेश कुलमित्रा, आदित्य जैन, जयसिंह कश्यप और गर्व खन्ना ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। महिला वर्ग में अलंक्रुता मोहराना ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-15 वर्ग में मयंक श्रीवास्तव विजेता रहे, जबकि एजिकियल सारविन एक्का द्वितीय और अर्थवा मेश्राम तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में आयुषी राठी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में आयांश दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेदांत शुक्ला द्वितीय तथा सिद्धार्थ राव कढाओ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बृष्टि साहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ?11,000, द्वितीय स्थान को ?7,500 तथा तृतीय स्थान को ?5,100 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही टॉप 10 खिलाडिय़ों को भी नगद पुरस्कार दिए गए। अंडर-15 एवं अंडर-11 वर्गों में भी नगद पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन दिया और पूरे आयोजन को अपना सहयोग प्रदान किया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही, निर्मल विद्यालय के प्राचार्य फादर बिजू ने भी टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया, जिससे खिलाडिय़ों को एक पेशेवर और अनुशासित वातावरण मिला। खिलाडिय़ों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक यादगार अनुभव बताया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि शलभ कुमार सिन्हा ने आयोजकों को भविष्य में भी इस प्रकार के टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस सफल आयोजन के प्रमुख आयोजक जगदलपुर के अनन्य मिगलानी, उमर रिज़वी और अनन्य पांडेय रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

