जगदलपुर,20 अप्रैल (आरएनएस)। छग राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 में होने वाले नगरीय निकाय उप-निर्वाचनों की घोषणा के साथ ही बस्तर जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा द्वारा आदेश जारी करते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर के अंतर्गत रिक्त वार्ड क्रमांक-16 में पार्षद पद के चुनाव को संपन्न कराने हेतु प्रमुख अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक-16 के लिए अपर कलेक्टर चन्द्रिका प्रसाद बघेल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के पर्यवेक्षण और सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होंगे। उनके सहयोग के लिए सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) बृजभूषण देवांगन को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के सुसंगत प्रावधानों के तहत की गई हैं, ताकि मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया संपन्न किया जा सके।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

