०तालाब निर्माण से बढ़ी आय, स्वरोजगार की दिशा में बने प्रेरणा स्रोत
रायपुर,20 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहमेला के किसान श्री तोषण ध्रुव ने मत्स्य पालन को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। तोषण ध्रुव ने अपने खेत की भूमि पर मत्स्य पालन हेतु एक तालाब एवं एक संवर्धन पोखर का निर्माण कराया है। मत्स्य पालन विभाग के प्रोत्साहन से शुरू किए गए इस कार्य से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जो पूर्व में पारंपरिक खेती से होने वाली आय से कहीं अधिक है।आर्थिक स्थिति में सुधार के बाद उन्होंने एक ट्रैक्टर भी क्रय किया है, जिससे कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ी है। इसके साथ ही उन्होंने देशी मुर्गी पालन भी प्रारंभ किया है, जिससे अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित हुए हैं। की सफलता यहीं नहीं रुकी, बल्कि उन्होंने अपने स्वयं के व्यय से 0.50 एकड़ भूमि में एक और संवर्धन पोखर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया है, जिससे भविष्य में आय में और वृद्धि होने की संभावना है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

