-रामनगरी अयोध्या दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान
अयोध्या 20 अप्रैल (आरएनएस)। रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन और राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं की यात्रा को और अधिक सुगम व आरामदायक बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी राजीव मदान के पुत्र विश्वास मदान ने 16 सीटर आरामदायक अर्बनिया वाहन सेवा शुरू की है। इस सेवा में श्रद्धालुओं को भजन-संगीत के साथ यात्रा का आनंद मिलेगा, वहीं प्रत्येक सीट के पास मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह वाहन सेवा पूरे देश में संचालित की जाएगी। श्रद्धालु वाहन बुकिंग के लिए 9151093579 और 9151093580 पर संपर्क कर सकते हैं। नाका हनुमानगढ़ी में विधि-विधान से पूजा के बाद सेवा का शुभारंभ किया गया, जिसमें कंपनी निदेशक भुवनेश्वर, विश्वास मदान व संजय सलवानी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

