बिलासपुर, 03 जुलाईं (आरएनएस)। तोरवा थाना पुलिस और एसीसीयू (्रष्टष्ट) की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कॉपर वायर का बंडल, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को चौकसे कॉलेज के स्टाफ विकास चंद्रा ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज परिसर में आपातकालीन विद्युत आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर ऑयल और कॉपर वायर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर अपराध क्रमांक 232/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रजनीश सिंह के निर्देशन में तोरवा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच के दौरान मस्तुरी क्षेत्र के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गया कॉपर वायर का बंडल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण मनहर उर्फ राजा (36 वर्ष) निवासी रिस्दा, लाला उर्फ भगत केंवट (28 वर्ष) निवासी रिस्दा तथा यशवंत धीरज उर्फ राजा (26 वर्ष) निवासी पेंडरी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 3 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में चोरी किए गए अन्य सामान और आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

