सोहावल-अयोध्या 20 अप्रैल (आरएनएस)। तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया। अधिवक्ता हाल में दोपहर भगवान परशुराम के चित्र को स्थापित कर पुष्पांजलि अर्पण करते हुए अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा और कमलेन्द्र नाथ शुक्ला ने किया। जिन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को बताकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। भगवान परशुराम के संदेश और प्रासंगिक पढ़कर वक्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर संबोधन करने वालों में संघ के पूर्व अध्यक्ष लख़ण धर त्रिपाठी अधिवक्ता संघ मंत्री बैज नाथ पांडेय , अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, अरुण कुमार दुबे, अनूप कुमार पांडेय मुन्ना, राम सजीवन दुबे, अंजनी दुबे,राम यज्ञ तिवारी, अशोक सिंह, नन्दन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

