-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
अयोध्या 20 अपै्रल (आरएनएस)। रामनगरी योध्या में नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

