रायपुर ,21 अप्रैल(आरएनएस)। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य होने के कारण 15160 / 15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नियंत्रित एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगी।गाड़ी संख्या 15159 छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग औडि़हार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज- मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्गऔडि़हार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर -प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर मार्ग से जाएगी।गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग – छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयाग -वाराणसी -औडि़हार के स्थान पर परिवर्तित मार्गमानिकपुर-प्रयागराज-छिवकी जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर -औडि़हार मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।नियंत्रित करते हुए चलने वाली गाड़ीगाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 24, 27 एवं 29 अप्रैल को 35 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाई जाएगी ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

