रायपुर,21 अप्रैल (आरएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पास नहीं होने के बाद देशभर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बीच रायपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।रंजीत रंजन ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसका विरोध परिसीमन बिल को लेकर है। उन्होंने कहा कि बिना जनगणना कराए परिसीमन करना सही नहीं होगा और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि—महिला आरक्षण को 2023 में ही 543 सीटों पर तुरंत लागू किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार इस मुद्दे को टाल रही है।कांग्रेस सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीयत स्पष्ट नहीं है और वह इस मुद्दपर गंभीर नहीं दिख रही।वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस पर महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रायपुर में जनाक्रोश रैली निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रंजीत रंजन ने भाजा की रैली को सिर्फ एक दिखावा करार दिया और कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल महिला आरक्षण को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे सियासी तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

