रायपुर, 13 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने ईंट भ_े से तीन नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सुबह 6 बजे हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, बीरगांव स्थित एक ईंट भ_े पर आज सुबह लगभग 6 बजे छापेमार कार्रवाई की गई, जहां से तीन बच्चियों को मुक्त कराया गया। सभी बच्चियां 14 वर्ष से कम आयु की पाई गईं।
पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू
मुक्त कराई गई बच्चियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
भ_ा मालिक पर कड़ी कार्रवाई
इस मामले में ईंट भ_ा मालिक के खिलाफ बाल श्रम निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कई विभागों की संयुक्त टीम शामिल
इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई की माधुरी शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय निराला, सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ पटेल, श्रम निरीक्षक पटेल, अभिमन्यु भरिया और विपिन ठाकुर सहित चाइल्डलाइन टीम के सदस्य शामिल रहे।
बाल अधिकार आयोग की सख्त चेतावनी
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा है कि बाल श्रम के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

