कोण्डागांव, 21 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर के आश्रित बेड़ागांव, लाटापारा, राउतपदर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का क्षेत्र अधिक विस्तृत होने के कारण मुलभुत सुविधाओं एवं विभिन्न कार्यों को लेकर हो रही परेशानी के बारे में जानकारी ली और निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम जामपारा के बसंत कुमार मरकाम, प्रभुलाल मरकाम सहित अन्य ग्रामीणों ने वन अधिकार पत्र की मांग की। ग्राम पंचायत बयानार के नाकापारा के ग्रामीणों ने हैण्डपंप और सोलार खराब होने की जानकारी दी, जिस पर पीएचई को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

