एमसीबी,21 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ 24 मार्च 2026 को किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में जिले में टीबी उन्मूलन हेतु व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।अभियान के अंतर्गत 25 मार्च 2026 से जिले के हाई रिस्क ग्रामों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित कर हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से सघन स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक जिले के 18 हाई रिस्क ग्रामों में शिविर लगाकर कुल 1386 व्यक्तियों का एक्स-रे परीक्षण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उप जेल मनेन्द्रगढ़ में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 128 बंदियों की हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से स्क्रीनिंग की गई। संदिग्ध मामलों की पुष्टि के लिए 546 संभावित टीबी मरीजों की हृ्र्रञ्ज जांच कराई गई, जिसमें 17 नए टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।सघन सर्वे एवं चिन्हांकन पर विशेष जोरअभियान के तहत आगामी दिनों में सभी हाई रिस्क ग्रामों में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों का प्रपत्र तैयार कर ‘निक्षय आईडीÓ के माध्यम से उन्हें चिन्हित किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार एक्स-रे एवं जांच सुनिश्चित की जा रही है।जनभागीदारी से मिलेगा अभियान को बलजिला प्रशासन ने आमजन, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं एवं कॉरपोरेट संगठनों से अपील की है कि वे निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लें और उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराएं। इससे मरीजों के उपचार में तेजी आएगी और अभियान को सफलता मिलेगी। प्रशासन द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया है कि जनसहभागिता एवं सतत प्रयासों के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हुआ जा सकेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

