कोंडागांव, 21 अप्रैल (आरएनएस)। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव के माध्यम से जिले के सभी उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पुन: प्रारंभ किया गया है।
पात्र उद्यमी अब 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत विशेष रूप से महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग उद्यमियों, निर्यात-उन्मुख इकाइयों एवं तकनीकी रूप से उन्नत विनिर्माण इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाता है।
उद्यमियों के लिए आवेदन पोर्टल
https://dashboard.msme.gov.in/na/Ent-NA_Admin/Ent-NA_Ent.aspx पर उपलब्ध है, जहां इच्छुक आवेदक पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमों को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
जिले के सभी योग्य उद्यमियों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय-सीमा का लाभ उठाते हुए शीघ्र आवेदन करें। अधिक जानकारी एवं तकनीकी सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव से संपर्क किया जा सकता है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

