दुर्ग 23 अप्रैल (आरएनएस) मोहन नगर इलाके में नशे का धंधा चलाने वालों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि दुकान के भीतर छिपा पूरा कारोबार एक ही झटके में उजागर हो गया, 22 अप्रैल को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना ने पुलिस को सीधे मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने उस दुकान तक पहुंचाया जहां अवैध रूप से हुक्का पिलाने और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने का खेल चल रहा था, थाना मोहन नगर पुलिस ने बिना देर किए टीम बनाई और मौके पर दबिश दी, दुकान की तलाशी शुरू हुई तो प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया हुक्का फ्लेवर, ई-सिगरेट, नोजल और चारकोल एक-एक कर बाहर आने लगा, मौके पर ही पूरा सेटअप देख पुलिस को साफ हो गया कि यह सिर्फ बिक्री नहीं बल्कि संगठित अवैध कारोबार है, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश जैन उम्र 38 वर्ष निवासी मालवीय नगर दुर्ग और शैलेश जैन उम्र 36 वर्ष निवासी मालवीय नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया, बरामदगी में 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और 600 रुपये नगद शामिल रहे, कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 1 लाख 2 हजार 100 रुपये आंकी गई, जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों और ई-सिगरेट की बिक्री कर अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमा रहे थे, पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज करते हुए धारा 21(1), 4 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और धारा 7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला कायम किया और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, इस पूरी कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस की टीम की तेज़, सटीक और समन्वित कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि दुर्ग पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार वार कर रही है, पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे अवैध धंधों की जानकारी तुरंत साझा करें, पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

