कबीरधाम 23 अप्रैल (आरएनएस) कवर्धा शहर में लंबे समय से जाम और अव्यवस्था की वजह बने यात्री प्रतीक्षालय के सामने के अतिक्रमण पर आखिरकार पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया कि पूरा रास्ता साफ हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर लौट आई, 23 अप्रैल को कबीरधाम पुलिस की पहल पर यह बड़ी कार्रवाई सामने आई जहां यातायात पुलिस ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मालवीय तरीके से लगे ठेले-टपरी के कारण सड़क संकरी हो गई थी, वाहन रेंग रहे थे और यात्रियों को प्रतीक्षालय तक पहुंचने में भी भारी परेशानी हो रही थी, स्थिति को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में यातायात टीम ने तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया, नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया और संयुक्त अभियान चलाकर मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया गया ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बने, कुछ ही समय में सड़क किनारे फैला अवैध कब्जा हट गया और वर्षों से जाम झेल रहे इस इलाके में राहत की तस्वीर साफ नजर आने लगी, अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और यात्रियों को प्रतीक्षालय का उपयोग करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो रही, पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है और शहर में जहां-जहां यातायात बाधित होगा वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे, साथ ही आम जनता और दुकानदारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि शहर साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे, कबीरधाम पुलिस का यह अभियान एक स्पष्ट संदेश दे रहा है—अब सड़कें कब्जे की नहीं, आम लोगों की होंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

