नईदिल्ली, 23 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 11 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने उनकी छोटी सी पारी का अंत किया। इस बीच सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर में 500 रन पूरे किए। वह ढ्ढक्करु के इतिहास में सबसे तेज 500 रन (गेंदों के लिहाज से) बनाने वाले बल्लेबाज बने।
सूर्यवंशी ने 227 गेंदों का सामना करते हुए अपने 500 रन पूरे किए। उनके नाम अब 14 मैचों की 14 पारियों में 213.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 506 रन हो गए हैं। सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि मैक्सवेल ने 260 गेंदों में आईपीएल में 500 रन पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर प्रियांश आर्य हैं, जिन्होंने 278 गेंदों में ये आंकड़ा पार किया था।
आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 7 पारियों में 36.28 की औसत और 220.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 254 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। 15 साल के इस होनहार बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध उन्होंने 52 रन बनाए थे। इस सीजन में उनके पिछले 3 स्कोर क्रमश: 8, 46 और 0 रन रहे हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

