10वीं में 90.42त्न तो इंटर में 80.38त्न पास
हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से किया टॉप
इन्टरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा पूरे प्रदेश में अव्व्ल
प्रयागराज 23 अप्रैल (आरएनएस)। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा।
यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। बाराबंकी की अदिति 97.50त्न अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई—सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा। इन तीनों ने 97.33त्न अंक प्राप्त किए।
यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा रहीं। नंदनी और श्रेया ने 97.20त्न अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी रैंक पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल रहीं जिन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल किए। हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट यानी 12वीं का परिणाम प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

