तीसरी आल इंडिया हिमालयन कप (सीनियर) फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 -27
प्रयागराज ,04 जुलाई(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित धर्मशाला के कॉलेज मैदान पर आल इंडिया हिमालयन कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की सीनियर टीम उपविजेता रही।
आज प्रात:काल में खेले गए फाइनल में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को मेजबान धर्मशाला फुटबॉल क्लब के सामने एक कड़े मुकाबले में 0-1 से पराजित होकर उपविजेता रही। मैच के अंतिम क्षण पर ये गोल फ्री किक से हुआ।
फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरेश राणा एवं आयोजन सचिव सिल्वेस्टर हेम्ब्रोम ने विजेता धर्मशाला ?फ़ सी, उपविजेता नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को टीम ट्रॉफी एवं खिलाडिय़ों को मोमेंटो से पुरस्कृत किया। नॉर्दन के हर्षित को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया।
इससे पहले 30 जून को अंडर-15 आयु वर्ग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की अंडर-15 टीम द्रितीय रनर उप (कांस्य पदक) जीता था। ।नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की सीनियर टीम में तेजस तिवारी, संचित कुशवाहा, आदर्श (गोलकेपीर), वेदांत त्रिपाठी, हर्षित ओझा (कप्तान), वेदांत खत्री, अनुराग सलारिया, प्रव, विक्रांत चौधरी, मो0. असीर इस्लाम,अभय कपूर, लुवंश, भगवान, साहिल, राजेश शामिल रहे। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर सुशील सिंह रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

