विराट कर्ण की माइथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्म नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन का बिजनेस देश भर में 3,202 शो से आया और कुल ऑक्यूपेंसी 22त्न रही। अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और इतिहास से प्रेरित है। इसमें विराट कर्ण लीड रोल में हैं, जबकि नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन अहम किरदारों में हैं।
नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर ने भारत में 3.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका भारत में नेट कलेक्शन अभी 3.25 करोड़ रुपये है। तेलुगु वर्जन ने 2.90 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद हिंदी वर्जन ने 20 लाख रुपये और तमिल वर्जन ने 10 लाख रुपये की कमाई की। मलयालम वर्जन से 3 लाख रुपये और कन्नड़ वर्जन से 2 लाख रुपये की कमाई हुई।
सभी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्मों में तेलुगु वर्जन की ऑक्यूपेंसी सबसे अच्छी रही। शुक्रवार को इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 24.87त्न रही। दिन की शुरुआत सुबह के शो में 19.46त्न ऑक्यूपेंसी के साथ हुई। दोपहर में दर्शकों की संख्या बढ़कर 24.15त्न हो गई। शाम के समय यह 23.92त्न पर स्थिर रही और रात के शो में बढ़कर 31.92त्न हो गई, जो उस दिन की सबसे ज्यादा अटेंडेंस थी। हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 12.53त्न रही, जबकि तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 10.90त्न रही। कन्नड़ वर्जन में 17.38त्न ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। मलयालम वर्जन में पूरे दिन 4.30त्न ऑक्यूपेंसी रही।
नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर पौराणिक कथाओं, एक्शन और फैंटेसी को मिलाकर एक कहानी पेश करती है, जो प्राचीन किंवदंतियों और छिपे हुए खजानों पर आधारित है। कहानी रहस्यमयी ब्रह्म कमलम की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में विराट कर्ण ने रुद्र का किरदार निभाया है और कहानी में उनका सामना अब्दाली (ऋषभ साहनी) से होता है, जो अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उस पवित्र फूल को हासिल करने की कोशिश करता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

